महिला थाना में यौन शोषण का मामला दर्ज
सिमडेगा : कोर्ट के निर्देश पर खिजरी निवासी राजेंद्र राम के खिलाफ महिला थाना में यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही युवक-युवती व चार माह के बच्चे का डीएनए जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया. जानकारी के मुताबिक अघरमा निवासी एक युवती ने कोर्ट में आवेदन देकर राजेंद्र राम पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया गया था.
युवती द्वारा कहा गया है कि शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया. जिससे चार माह का एक बच्च भी है. कोर्ट के निर्देश पर महिला थाना में राजेंद्र राम के खिलाफ भादवि की धारा 376 ,417 के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके बाद युवक-युवती व बच्चे को सदर अस्पताल लाया गया.
जहां डीएनए जांच हेतु ब्लड सैंपल लिया गया. ब्लड सैंपल को जांच हेतु रांची भेजा जायेगा. ब्लड सैंपल लेने के क्रम में दंडाधिकारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार मयंक भूषण, महिला थाना प्रभारी राज कुमारी कुजूर, केस के आइओ एसआइ सलूका कंडुलिया उपस्थित थे. ब्लड सैंपल डॉ पीएस लिंडा ने लिया.
