केरसई(सिमडेगा). कुरडेग प्रखंड के हिनगिरी स्थित राजकीय उत्क्रमित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील तिर्की पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने अनुपस्थित रहने एवं मध्या भोजन बंद रहने का आरोप लगाते हुए बीइइओ को ज्ञापन सौंपा है.
साथ ही उपायुक्त, डीएसइ, डीइओ, मुखिया को भी ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है. बीइइओ को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील तिर्की हमेशा विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं. विद्यालय में मध्या भोजन जनवरी से ही बंद है. पोशाक का वितरण भी अब तक नहीं किया गया है. विद्यार्थियों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. पारा शिक्षकों के सहारे विद्यालय चल रहा है. ज्ञापन में प्रधानाध्यापक को हटाने की भी मांग की गयी है. इससे संबंधित ग्रामीणों की बैठक भी हुई.
बैठक में उच्चधिकारियों से मिल कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुभाष लकड़ा, ग्राम शिक्षा समिति दयामनी बेक, जुनास लकड़ा, मंगला लकड़ा, बेली मिंज, शशि खलखो, फुलमनी देवी, शिला टोप्पो, शिरोमणि लकड़ा, कौशल देवी, रजनी देवी, सुखमनी केरकेा, सबिता बेक, शकील खलखो, हमिरा मिंज, सुशंति खलखो, नेलसन खलखो, मनोज मिंज, कुंवर उरांव, रतन मांझी, दानियल मिंज, बंसती मिंज, शिरोमणि एक्का, विभा लकड़ा, संजीता लकड़ा, सलीमा लकड़ा, मंगल हरि लकड़ा आदि उपस्थित थे.
