पहाड़ी चीता व पुलिस में मुठभेड़, एक गिरफ्तार

सिमडेगा : बोलबा थाना क्षेत्र के बूढ़ापहाड़ जंगल में अपराधी संगठन पहाड़ी चीता एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें पहाड़ी चीता के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. साथ ही पहाड़ी चीता के सुप्रीमो लेले साहू को गोली लगने का दावा किया है. गिरफ्तार अपराधी को मीडिया के […]

सिमडेगा : बोलबा थाना क्षेत्र के बूढ़ापहाड़ जंगल में अपराधी संगठन पहाड़ी चीता एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें पहाड़ी चीता के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. साथ ही पहाड़ी चीता के सुप्रीमो लेले साहू को गोली लगने का दावा किया है.
गिरफ्तार अपराधी को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बूढ़ापहाड़ के निकट जंगल में पहाड़ी चिता के लोग जमा हैं. सूचना मिलते ही पुलिस दल को थाना प्रभारी गंगा सागर ओझा के नेतृत्व में भेजा गया. पुलिस को देख पहाड़ी चिता के सदस्य फायरिंग करने लगे. जवाब में पुलिस ने फायरिंग की. इसी क्रम में पुलिस ने एक अपराधी केरसई प्रखंड के गोबरलक्षा निवासी राजू नायक उर्फ घुरता को गिरफ्तार कर लिया.
एसपी श्री सिंह ने बताया कि पहाड़ी चिता गिरोह में लगभग दस अपराधी शामिल थे. मुठभेड़ में पहाड़ी चीता सुप्रीमो लेले साहू व एक अन्य सदस्य को गोली लगी है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से नौ एमएम का एक पिस्टल , सात जिंदा कारतूस, एक गुलेल, एक मोबाइल बरामद किया है.एसपी श्री सिंह ने बताया कि अभियान में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >