दो और एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बनेंगे

एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का उदघाटन, खेल मंत्री ने कहा सिमडेगा : नौ अप्रैल 2015 सिमडेगा के लिये ऐतिहासिक दिन रहा. वर्षो से की जा रही मांग एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का सपना पूरा हो गया. एसएस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में नवनिर्मित उक्त एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम को जिले के खिलाड़ियों को तोहफे के रूप में प्रदान किया गया. कार्यक्रम […]

एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का उदघाटन, खेल मंत्री ने कहा
सिमडेगा : नौ अप्रैल 2015 सिमडेगा के लिये ऐतिहासिक दिन रहा. वर्षो से की जा रही मांग एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का सपना पूरा हो गया. एसएस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में नवनिर्मित उक्त एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम को जिले के खिलाड़ियों को तोहफे के रूप में प्रदान किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य के खेल कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री अमर कुमार बाउरी एवं विशिष्ट अतिथि सांसद कड़िया मुंडा, विधायक विमला प्रधान, उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा, एसपी राजीव रंजन सिंह कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व पदाधिकारियों ने शिरकत की. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि श्री बाउरी एवं सांसद श्री मुंडा ने शिलापट का अनावरण कर एवं फीता काट कर किया.
स्टेडियम के मुख्यद्वार से ही अतिथियों को ढोल बाजे व पारंपरिक नृत्य के साथ मंच तक लाया गया. उपायुक्त व हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री, सांसद व विधायक का स्वागत बुके देकर किया गया. एसएस बालिका उच्च विद्यालय की छात्रओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के उदघाटन के बाद मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने मैदान का अवलोकन किया. मंत्री अमर कुमारी बाउरी ने कहा कि जिले में हॉकी खिलाड़ियों की भरमार है.
यहां के हॉकी खिलाड़ियों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है. हॉकी खिलाड़ियों को और भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जिले में दो एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम और बनाया जायेगा. साथ ही स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की शाखा स्थापित की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि जिले में खेल के क्षेत्र में हर सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. कार्यक्रम का संचालन हॉकी संघ के सचिव राम कैलाश राम ने किया. धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने किया. संघ के महासचिव मनोज कोनबेगी ने मांग पत्र सौंपा.
कार्यक्रम में ओलंपियन माइकल किंडो, ओलंपियन सिलबानुस डुंगडुंग, ओलंपियन मसीह दास बा, हॉकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष पुष्पा टोपनो, कला संस्कृति विभाग के निदेशक अनिल कुमार सिंह, रांची जिला खेल पदाधिकारी जल सिंगार राम , खुंटी जिला हॉकी संघ के सचिव सुरेश महतो, एसी नागेंद्र सिन्हा, एसडीओ दिलेश्वर महतो, एसडीपीओ रामगहन उरांव, नगर पंचायत अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी, पूर्व विधायक नियेल तिर्की, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, हॉकी कोच प्रतिमा बरवा, फुटबॉल कोच वीणा केरकेा के अलावा अन्य गणमान्य, हॉकी संघ के पदाधिकारी व सदस्य के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
फैंसी हॉकी मैच का आयोजन : स्टेडियम के उदघाटन के अवसर पर फैंसी हॉकी मैच का आयोजन किया गया. मैच ब्लू इलेवन एवं ग्रीन इलेवन के बीच खेला गया. मैच का उदघाटन मंत्री अमर कुमार बाउरी, सांसद कड़िया मुंडा, विधायक विधायक विमला प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बॉल पुश कर किया. फैंसी मैच में ब्लू इलेवन ने सफलता हासिल की. विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही सभी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कीट भी दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >