पदाधिकारी व उपाध्यक्ष में ठनी

सिमडेगा : समाहरणालय में मंगलवार को अनुश्रवण समिति की बैठक सांसद कड़िया मुंडा की अध्यक्षता में चल रही थी. बैठक में डीसी सहित जिला तथा अंचल स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे. बैठक में विभागवार समीक्षा की जा रही थी. इसी क्रम में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष संतोष देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी गनौरी मोची पर […]

सिमडेगा : समाहरणालय में मंगलवार को अनुश्रवण समिति की बैठक सांसद कड़िया मुंडा की अध्यक्षता में चल रही थी. बैठक में डीसी सहित जिला तथा अंचल स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे. बैठक में विभागवार समीक्षा की जा रही थी. इसी क्रम में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष संतोष देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी गनौरी मोची पर असहयोग का आरोप लगाया. इस आरोप पर कार्यपालक पदाधिकारी भड़क उठे.
कहा कि उपाध्यक्ष नगर पंचायत को मनोज हार्डवेयर बनाना चाहती हैं. बैठक में उपस्थित सांसद कड़िया मुंडा एवं डीसी सहित अन्य पदाधिकारियों के समक्ष कार्यपालक पदाधिकारी गनौरी मोची ने कहा कि मनोज हार्डवेयर द्वारा चापानल मरम्मत का लाखों रुपये का बिल नगर पंचायत को दिया गया गया है. चापानल मरम्मत के लिये मनोज हार्डवेयर को बोर्ड द्वारा कभी भी स्वीकृति नहीं दी गयी और न ही वह कोई एजेंसी है.
उपाध्यक्ष संतोष देवी द्वारा उक्त बिल को पास करने के लिये दबाव बनाया जाता है. बिल पास नहीं करने के पर उपाध्यक्ष द्वारा उन पर असहयोग का आरेाप लगाया जाता है. बैठक में श्री मोची ने कहा कि उनसे पूर्व के दो कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा भी उनके द्वारा दिये गये बिल का भुगतान नहीं किया गया. ऐसी स्थिति में वे कैसे भुगतान करेंगे. इधर सूत्रों ने बताया कि उपाध्यक्ष बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >