विजयी खिलाड़ियों को बधाई

सिमडेगा : जिला अंडर 14 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को उनकी जीत पर जिले के क्रिकेट प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी है. जानकारी के मुताबिक रांची के जेएसएस स्टेडियम में अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगता का आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता में सिमडेगा क्रिकेट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकुड़ जिला को […]

सिमडेगा : जिला अंडर 14 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को उनकी जीत पर जिले के क्रिकेट प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी है. जानकारी के मुताबिक रांची के जेएसएस स्टेडियम में अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगता का आयोजन किया गया था.

प्रतियोगिता में सिमडेगा क्रिकेट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकुड़ जिला को सात विकेट हरा कर चैंपियन होने का गौरव हासिल किया. टीम के इस सफलता पर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय पुरी, कोषाध्यक्ष सुबोजित मौलिक, कोच तौकिर उस्मानी, मैनेजर तसलिम आरिफ, स्कोरर शिभूषण मिश्र सहित जिले के क्रिकेट प्रेमियों ने टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >