बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें

सिमडेगा : स्थानीय नगर भवन में भाजपा की बैठक जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. सभी सदस्यता प्रभारियों ने अपने-अपने प्रखंड का रिपोर्ट प्रस्तुत किया. ग्रामीण क्षेत्रों में आये विभिन्न समस्या को देखते हुए सदस्यता अभियान की अवधि 30 अप्रैल तक […]

सिमडेगा : स्थानीय नगर भवन में भाजपा की बैठक जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. सभी सदस्यता प्रभारियों ने अपने-अपने प्रखंड का रिपोर्ट प्रस्तुत किया. ग्रामीण क्षेत्रों में आये विभिन्न समस्या को देखते हुए सदस्यता अभियान की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी.
पूर्व में सदस्यता अभियान को 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया गया था. बैठक में सभी सदस्यता प्रभारियों को 20 अप्रैल तक अपना रिपोर्ट जिला कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया. मुख्य अतिथि विधायक विमला प्रधान ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है. बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का काम करें. जब बूथ मजबूत होगा तभी जिला मजबूत होगा. राज्य के निर्देशों पर खरा उतरने का प्रयास करें. अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रयास करें, ताकि हमारा लक्ष्य पूरा हो सके
कहा कि देश भर में अब तक लगभग दस करोड़ सदस्य बनाये जा चुके हैं. लोगों को सदस्यता ग्रहण करने के लिये प्रेरित करें तथा देश निर्माण में भागीदार बनें. कार्यक्रम में दीपक पूरी, लक्ष्मण बड़ाइक, दुर्ग विजय सिंह देव, अमर नाथ बामलिया, संजीत यादव, मनोज नागेसिया, रामचंद्र साय, अनूप प्रसाद, सतीश पांडेय, संजय सिंह, आनंद बड़ाइक, सतीश प्रसाद, घनश्याम केसरी, नवल चौधरी, अशोक रजक, मनोज चौबे, महादेव साहू, कृष्णा ठाकुर, राम किशन, सूर्य नारायण प्रसाद, शकल राम, रूनी कुमारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >