375 बच्चे-बच्चियों ने ग्रहण किया दृढ़ीकरण संस्कार

375 बच्चे-बच्चियों ने ग्रहण किया दृढ़ीकरण संस्कार

कोलेबिरा. प्रखंड के लचरागढ़ स्थित आरसी मिशन चर्च परिसर में पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार समारोह हुआ. मौके पर कुल 375 बच्चे-बच्चियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया, जिनमें 205 बालक व 170 बालिकाएं शामिल थी. कार्यक्रम में सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप स्वामी विंसेंट बरवा व वीजी फादर राजेश केरकेट्टा ने पवित्र तेल के विलेपन के माध्यम से बच्चों को दृढ़ीकरण संस्कार प्रदान किया. मुख्य अनुष्ठानकर्ता के रूप में बिशप स्वामी विंसेंट बरवा ने धर्मविधि अनुष्ठान संपन्न कराया तथा बच्चों को दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण कराया. इस दौरान विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. बिशप विंसेंट बरवा के नेतृत्व में संपन्न मिस्सा पूजा में वीजी फादर राजेश केरकेट्टा, डीन सह लचरागढ़ पल्ली पुरोहित फादर रफायल केरकेट्टा, सहायक पुरोहित फादर यूजिन टोप्पो, फादर क्लेमेंट लकड़ा, फादर अल्बिनुस केरकेट्टा, फादर बेंजामिन केरकेट्टा समेत विभिन्न पल्लियों से आये कई फादरों ने सहयोग किया. दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करने वाले सभी बच्चों का गीत-संगीत के साथ स्वागत करते हुए चर्च परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल तक लाया गया. इसके बाद मिस्सा अनुष्ठान के दौरान बिशप विंसेंट बरवा समेत अन्य फादरों ने उन्हें संस्कार प्रदान किया. कार्यक्रम के बाद अभिभावकों व कलीसिया के सदस्यों ने बच्चों का अभिनंदन किया. बिशप स्वामी विंसेंट बरवा ने कहा कि दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चे प्रभु के और अधिक निकट आते हैं. कहा कि कलीसिया जीवन में दृढ़ीकरण संस्कार अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो विश्वासियों को आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है. उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे कलीसिया से जुड़े रहें तथा उसके विकास व सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभायें. कार्यक्रम में फादर, ब्रदर व सिस्टरों के अलावा जॉर्ज कंडुलना, एंथोनी बाघवार, पंकज लुगुन, विजय केरकेट्टा, अल्बिनुस लुगून, शिलानंद बागे, एरिक बागे, ग्रेगोरी समद, संजय पॉल केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >