अखंड हरिकीर्तन का आयोजन

फोटो फाइल:24एसआइएम:10-कीर्तन में भाग लेते श्रद्धालुजलडेगा(सिमडेगा). प्रखंड के कारीमाटी स्थित देवीगुड़ी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो गया. साथ ही अखंड हरिकीर्तन का भी समापन किया गया. कार्यक्रम के प्रथम दिन 101 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी थी. कलश स्थापना के बाद नाम यज्ञ प्रारंभ किया गया था. बुधवार को हवन-पूजन […]

फोटो फाइल:24एसआइएम:10-कीर्तन में भाग लेते श्रद्धालुजलडेगा(सिमडेगा). प्रखंड के कारीमाटी स्थित देवीगुड़ी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो गया. साथ ही अखंड हरिकीर्तन का भी समापन किया गया. कार्यक्रम के प्रथम दिन 101 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी थी. कलश स्थापना के बाद नाम यज्ञ प्रारंभ किया गया था. बुधवार को हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन किया गया. भंडारा का भी आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. अखंड हरिकीर्तन में पुंडरीखम्हन, लोवा, बिरनीबेड़ा, केलुगा, खरवागढ़ा, कनरवां, जलडेगा आदि गांव के कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. पुरोहित की भूमिका शंकर दास, बनारसी दास व गौरी दास ने निभायी. यजमान की भूमिका रामेश्वर दास ने निभायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में रघुनाथ सिंह, सोनामती देवी, मोहन सिंह, राजेश्वर देवी,सुखदेव सिंह, राजकिशोर सिंह, जय बड़ाइक, मधुसूदन महतो, मंगरू प्रधान आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >