रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक

फोटो फाइल:24एसआइएम:4-बैठक में उपस्थित रसोइया व संयोजिका.सिमडेगा. स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक जिला अध्यक्ष गोपीचंद सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. जिला सचिव संध्या देवी ने कहा कि संगठन को मजबूत बना कर ही हम अपने अधिकारों को प्राप्त कर […]

फोटो फाइल:24एसआइएम:4-बैठक में उपस्थित रसोइया व संयोजिका.सिमडेगा. स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक जिला अध्यक्ष गोपीचंद सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. जिला सचिव संध्या देवी ने कहा कि संगठन को मजबूत बना कर ही हम अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं. जिला अध्यक्ष गोपीचंद सिंह ने विधान सभा सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की जानकारी दी. कहा कि जिले से अधिक से अधिक संख्या में रसोइया व संयोजिका धरना-प्रदर्शन में भाग लें. बैठक में प्रखंड समिति का गठन किया गया. जिसमें सरोज सांगा को अध्यक्ष, माइकल खेस को उपाध्यक्ष, आश्रिता खेस को सचिव, विमला लकड़ा को सह सचिव, नोरबेता एक्का को कोषाध्यक्ष बनाया गया. अगली बैठक आठ मार्च को आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में फिरिस्ता डंुगडंुग, विनिता देवी, आनंदी लकड़ा, प्रतिमा कु जूर, अनिता डंुगडंुग, जोसमिना खाखा, अमरमनी तोपनो, एलानी डंुगडंुग, शांति समद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >