पार्किंग विहीन बैंकों पर कार्रवाई की मांग

सिमडेगा. सूचना अधिकार कार्यकर्ता इफतेखारूल हक ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर पार्किंग विहीन बैंकों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत एनएच 143 पर जितने भी बैंक हैं उनसे पार्किंग से संबंधित सूचना मांगी गयी थी. किंतु आइसीआइसीआइ एवं आइडीबीआइ को छोड़ कर किसी बैंक […]

सिमडेगा. सूचना अधिकार कार्यकर्ता इफतेखारूल हक ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर पार्किंग विहीन बैंकों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत एनएच 143 पर जितने भी बैंक हैं उनसे पार्किंग से संबंधित सूचना मांगी गयी थी. किंतु आइसीआइसीआइ एवं आइडीबीआइ को छोड़ कर किसी बैंक ने भी सूचना उपलब्ध नहीं करायी. उक्त सभी बैंक सरकारी जमीन को वाहन पार्किंग के उपयोग में ला रहे हैं. परिणाम स्वरूप मुख्य पथ दुर्घटना की संभावना बढ़ गयी है. श्री हक ने एनएच पर बैंक के संचालन पर रोक लगाने, सूचना के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन करने, उक्त बैंकों के सामने अब तक दुर्घटना में जिन लोगों की जान गयी है तथा जो सामान की बरबादी हुई, उसकी जिम्मेवारी बैंक पर डालते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >