::::: झामुमो कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

फोटो फाइल:23एसआइएम:14-पुतला दहन करते लोग.सिमडेगा. राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि किये जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका. सोमवार की संध्या लगभग साढ़े छह बजे महावीर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष लुइस कुजूर व पूर्व विधायक नियेल […]

फोटो फाइल:23एसआइएम:14-पुतला दहन करते लोग.सिमडेगा. राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि किये जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका. सोमवार की संध्या लगभग साढ़े छह बजे महावीर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष लुइस कुजूर व पूर्व विधायक नियेल तिर्की कर रहे थे. मौके पर केंद्र सरकार मुर्दाबाद, राज्य सरकार मुर्दाबाद, भाजपा मुर्दाबाद आदि नारेबाजी कर रहे थे. वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की दाम में वृद्धि कर दिये जाने से महंगाई बढ़ेगी. जिसका प्रभाव मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ेगा. वक्ताओं ने कहा कि सरकार लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है. इस अवसर पर गुलरेज अहमद, वरदान लकड़ा, दुवराज लकड़ा, राकेश लकड़ा, पतरस एक्का, राकेश कुजूर के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >