सिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के सिकरियाटांड़ तुमगाटोली में एक महिला मोनो देवी को डायन-बिसाही का आरोप लगा कर टांगी से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. उक्त मामले में पुलिस ने एक आरोपी तुमगाटोली निवासी ठुनकी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालूम हो कि 20 फरवरी को मोनो देवी अपने घर के बरामदा में सोयी हुई थी. इसी क्रम में ठुनकी देवी टांगी लेकर वहां पहुंची और टांगी से उसके गरदन पर वार कर दिया. जिससे मोनो देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. मोनो देवी के मुताबिक ठुनकी देवी हमेशा उस पर डायन-बिसाही होने का आरोप लगाती थी तथा जान से मार देने की धमकी भी देती थी.
टांगी से मार कर घायल करने का आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के सिकरियाटांड़ तुमगाटोली में एक महिला मोनो देवी को डायन-बिसाही का आरोप लगा कर टांगी से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. उक्त मामले में पुलिस ने एक आरोपी तुमगाटोली निवासी ठुनकी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालूम हो कि 20 फरवरी को मोनो देवी […]
