एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

सिमडेगा : पिछले 18 फरवरी को एसपी के साथ हुई व्यवसायियों की बैठक में जो निर्णय लिये गये थे, उस पर कार्रवाई का निर्देश थाना प्रभारी को दिया है. निर्णय के आलोक में एसपी ने थाना प्रभारी को कहा है कि सभी प्रकार के दुकानदार अपनी दुकान के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं […]

सिमडेगा : पिछले 18 फरवरी को एसपी के साथ हुई व्यवसायियों की बैठक में जो निर्णय लिये गये थे, उस पर कार्रवाई का निर्देश थाना प्रभारी को दिया है. निर्णय के आलोक में एसपी ने थाना प्रभारी को कहा है कि सभी प्रकार के दुकानदार अपनी दुकान के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करेंगे.
दुकानदार सुबह दस बजे से पूर्व एवं संध्या सात बजे के बाद ही मुख्य पथ पर ट्रक से लोडिंग व अनलोडिंग करेंगे. निर्देश नहीं माननेवाले दुकानदार पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. कहा गया कि मुर्गा, मीट, मछली दुकानों को बाजार समिति परिसर में स्थानांतरित करना सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >