नाली निर्माण का उदघाटन

सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर सात के खिजरी में नाली निर्माण कार्य का उदघाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी ने फीता काट कर किया. पहान जुलु केरकेट्टा ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरूआत की. मुख्य अतिथि ने कहा कि शहर का विकास हमारी प्राथमिकता है. नगर पंचायत का विकास प्राथमिकता के आधार […]

सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर सात के खिजरी में नाली निर्माण कार्य का उदघाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी ने फीता काट कर किया. पहान जुलु केरकेट्टा ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरूआत की. मुख्य अतिथि ने कहा कि शहर का विकास हमारी प्राथमिकता है. नगर पंचायत का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. नाली निर्माण की प्राक्कलित राशि नौ लाख 36 हजार रुपये है. जिसे संवेदक संतोष केरकेट्टा द्वारा बनाया जायेगा. मौके पर वार्ड आयुक्त सहरू नायक, नयमन बा, बहुरा दास, नुएल डंुगडंुग, जोसेफ केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >