प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की मांग

सिमडेगा. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी गनौरी राम ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिख कर वार्ड नंबर छह के सामटोली चर्च रोड से पुष्पपुर होते हुए कुरडेग पथ तक व वार्ड नंबर सात के कुरडेग पथ से खिजरी तक किये जा रहे सड़क निर्माण से संबंधित जानकारी मांगी है. उन्होंने पत्र […]

सिमडेगा. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी गनौरी राम ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिख कर वार्ड नंबर छह के सामटोली चर्च रोड से पुष्पपुर होते हुए कुरडेग पथ तक व वार्ड नंबर सात के कुरडेग पथ से खिजरी तक किये जा रहे सड़क निर्माण से संबंधित जानकारी मांगी है. उन्होंने पत्र में कहा है कि क्षेत्र भ्रमण क्रम में पाया गया कि उक्त पथ का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराया जा रहा है. कार्य स्थल पर योजना का कोई बोर्ड भी नहीं लगा है. उन्होंने यह भी कहा है कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया है कि नगर पंचायत के अंतर्गत कोई भी निर्माण कार्य नगर पंचायत बोर्ड द्वारा ही कराया जायेगा. किंतु इसके बावजूद भी ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. उक्त सड़क के निर्माण को लेकर बोर्ड की बैठक में प्राक्कलन भी तैयार कर ली गयी है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने तत्काल उक्त पथ का निर्माण बंद करने का आग्रह करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >