50 मजदूर काम कर रहे थे, घटना में चार घायल
सभी मृतक व घायल कोलकाता मालदा निवासी
घायल शांति भवन मेडिकल सेंटर में भरती
सिमडेगा : विद्युत टावर के गिर जाने से दो मजदूर की मौत हो गयी, जबकि घटना में चार मजदूर घायल हो गये. मृतक व घायल सभी कोलकाता मालदा टाउन के निवासी है. घटना के समय लगभग 50 मजदूर काम कर रहे थे. घटना ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के देवबहार गढ़ाटोली में शंख नदी के किनारे लगभग 2.30 बजे से लेकर 3 बजे के बीच घटी. दीपक केवल्र्स कंपनी द्वारा कोरबा छत्तीसगढ़ से बेड़ो झारखंड तक टावर के माध्यम से तार लगाने का काम किया जा रहा था.
घटना के समय लगभग 50 मजदूर काम कर रहे थे. टावर के इंस्यूलेटर में तार लगा कर खींचने का कार्य किया जा रहा था. इसमें ट्रैक्टर का उपयोग किया जा रहा था. तार खींचने के दौरान ही लगभग सौ फीट का टावर जमीन पर गिर पड़ा.
टावर में चढ़ कर मजदूर काम कर रहे थे. कई मजदूर टावर की चपेट में आ गये. घटना में दो छह मजदूर घायल हो गये. जिसे में दो की हालत गंभीर थी. दो मजदूर की मौत अस्पताल लाने के दौरान ही हो गयी. जबकि चार मजदूर घायल हो गये. घायलों का इलाज बीरू स्थित शांति भवन मेडिकल सेंटर में चल रहा है.
