ठेठइटांगर : प्रखंड कार्यालय में गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक बीडीओ हरि उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया.
प्रखंड कार्यालय में 8.15 बजे, पशु चिकित्सालय में 8.20, सहकारिता प्रसार कार्यालय में 8.25, बैंक ऑफ इंडिया में 8.30, कोऑपरेटिव बैंक में 8.35, एसबीआइ में 8.40, रेफरल अस्पताल में 8.45, सीडीपीओ कार्यालय में 8.50, थाना में 9.00, प्रखंड मैदान में 9.15 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा.
बैठक में जेरोम मिंज, तपेश्वर भगत, अमित मिंज, केडी सिंह, नंदेश्वर दास, विनोद बिहारी दास, विजय तोपनो उपस्थित थे.
– सांस्कृतिक कार्यक्रम कल : सिमडेगा : भेलवाडीह दुर्गा मंडप में सरस्वती पूजा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 24 जनवरी को किया गया है. यह जानकारी सरस्वती पूजा समिति ने दी.
