जंगली हाथियों ने कई घरों को ध्वस्त किया

सिमडेगा : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र में कई गांव में जंगली हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया तथा कई घरों को ध्वस्त कर दिया. साथ ही अनाज भी खा गये. जानकारी के मुताबिक जंगली हाथियों का झुंड 14-15 की संख्या में हाथी गांव में घुस गये. इस क्रम में केरया डांगटोली में निसक्रोध डांग, केरया चाकोरबेड़ा […]

सिमडेगा : ठेठइटांगर थाना क्षेत्र में कई गांव में जंगली हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया तथा कई घरों को ध्वस्त कर दिया. साथ ही अनाज भी खा गये. जानकारी के मुताबिक जंगली हाथियों का झुंड 14-15 की संख्या में हाथी गांव में घुस गये.
इस क्रम में केरया डांगटोली में निसक्रोध डांग, केरया चाकोरबेड़ा गांव में दुगन बागे एवं पांगनबहार गांवमें रोबर्ट केरकेट्टा के घर को ध्वस्त कर दिया. साथ ही घर में रखे धान खा गये तथा घर के कई उपयोगी समानों को भी बरबाद कर दिया. ग्रामीणों के मुताबिक हाथी कई झुंड में बंट गये थे.
हाथियों का अलग-अलग झुंड अलग-अलग गांव में प्रवेश कर उत्पात मचाया. सुबह में हाथियों को जामपानी रानी बांध की ओर जाते हुए देखा गया. हाथियों के आने से केरया, जोराम, ठेठइटांगर पंचायत के लोगों में दहशत व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >