बोलबा में संचार सेवा बहाल

बोलबा(सिमडेगा). सोमवार को प्रखंड के पाकरबहार में जनता दरबार का आयोजन किया गया था. इस दौरान बैंक के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से शिकायत की थी कि हमेशा लिंक फेल रहता है. परिणाम स्वरूप पेंशनधारियों के भुगतान में कठिनाई होती है. शिकायत सुनने के बाद उपायुक्त ने संचार विभाग के प्रति काफी नाराजगी प्रकट करते हुए […]

बोलबा(सिमडेगा). सोमवार को प्रखंड के पाकरबहार में जनता दरबार का आयोजन किया गया था. इस दौरान बैंक के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से शिकायत की थी कि हमेशा लिंक फेल रहता है. परिणाम स्वरूप पेंशनधारियों के भुगतान में कठिनाई होती है. शिकायत सुनने के बाद उपायुक्त ने संचार विभाग के प्रति काफी नाराजगी प्रकट करते हुए कार्यालय को सील करने का निर्देश दिया था. उनके निर्देश पर बीडीओ व थाना प्रभारी द्वारा कार्यालय को सील कर दिया गया था. मंगलवार को संचार विभाग के सहायक अभियंता बीके त्रिपाठी बोलबा पहुंचे तथा कार्यालय खोल कर संचार सेवा बहाल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >