सिमडेगा. केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी स्थित स्कूल मैदान में एवं शहरी क्षेत्र के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में टाटा स्टील के तत्वावधान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 19 व 20 जनवरी को किया गया है. केरसई में 19 को एवं सिमडेगा में 20 जनवरी को प्रतियोगिता होगी. प्रत्येक जगहों पर 12-12 टीमें भाग लेंगी. प्रत्येक टीम को अपने 16 सदस्यीय टीम व कोच की सूची 15 जनवरी तक जमा करने को कहा गया है. सिमडेगा के लिए कमलेश्वर मांझी, मनोज कोनबेगी के पास एवं करंगागुड़ी में फादर बेनेदिक कुजूर के पास नामांकन कराया जा सकता है. विजेता व उप विजेता टीम को टाटा स्टील की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा.साथ ही विजेता टीम चार फरवरी को टाटा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी.सरकार द्वारा संचालित हॉकी सेंटर की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकती हैं. नामांकन के लिए मोबाइल नंबर 9973412393, 9973839163 पर संपर्क किया जा सकता है.यह जानकारी हॉकी संघ के संयुक्त सचिव कमलेश्वर मांझी ने दी.
हॉकी प्रतियोगिता 19 व 20 को
सिमडेगा. केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी स्थित स्कूल मैदान में एवं शहरी क्षेत्र के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में टाटा स्टील के तत्वावधान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 19 व 20 जनवरी को किया गया है. केरसई में 19 को एवं सिमडेगा में 20 जनवरी को प्रतियोगिता होगी. प्रत्येक जगहों पर 12-12 टीमें भाग लेंगी. प्रत्येक टीम […]
