स्वास्थ्य शिविर में 130 मरीजों का इलाज

सिमडेगा. सिकरियाटांड़ में एकल अभियान के तहत आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन शंकर सेवा समिति के अध्यक्ष पवन जैन व ग्राम प्रमुख करंजीत सिंह ने किया. शिविर में लगभग 130 मरीजों का इलाज कर मुफ्त में दवा दी गयी. रोगियों का इलाज […]

सिमडेगा. सिकरियाटांड़ में एकल अभियान के तहत आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन शंकर सेवा समिति के अध्यक्ष पवन जैन व ग्राम प्रमुख करंजीत सिंह ने किया. शिविर में लगभग 130 मरीजों का इलाज कर मुफ्त में दवा दी गयी. रोगियों का इलाज डॉ केएम तिवारी व डॉ धीरज कुमार द्वारा किया गया.दवाई की व्यवस्था पवन कुमार मित्तल, मोती लाल अग्रवाल, पवन जैन, मुकेश गोयल, पिंटु अग्रवाल, शिव राज प्रसाद, राजेंद्र बड़ाइक आदि द्वारा किया गया था.स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में जीतवाहन बड़ाइक, रामकैलाश राम, सुनीलाल प्रसाद, शिवराज सिंह, प्रो राजेंद्र बड़ाइक, पवन अग्रवाल, नारायण दास, शीतल प्रसाद, ललित प्रसाद, रमेश गोयल, रवि मित्तल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >