फोटो फाइल:12एसआइएम:8-कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथिसिमडेगा. नेहरू युवा केंद्र कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मेें सोरिना टेटे उपस्थित थी. उन्होंने स्वामी विवेकानंद की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. श्री टेटे ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के श्लोक दोहराते हुए कहा कि उठो जागे और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रूको. उन्होंने यह भी कहा कि इन शब्दों को अपने जीवन में उतारें.कार्यक्रम के दौरान 12 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम की जानकारी दी गयी.कार्यक्रम के तहत 13 जनवरी को कुरडेग में लोक गीत, 14 जनवरी को बानो व कोलेबिरा में निबंध प्रतियोगिता, 15 जनवरी को जलडेगा व बांसजोर में सफाई अभियान, 16 जनवरी को ठेठइटांगर में शरीरिक दक्षता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश चौधरी, विनोद प्रकाश साय, पूनम टेटे, श्रवण कुमार, महिमा केरकेट्टा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
..राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया
फोटो फाइल:12एसआइएम:8-कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथिसिमडेगा. नेहरू युवा केंद्र कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मेें सोरिना टेटे उपस्थित थी. उन्होंने स्वामी विवेकानंद की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. श्री टेटे ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के श्लोक दोहराते […]
