बाल समागम 22 को कराने का निर्णय

..प्रधानाध्यापकों की गुरु गोष्ठी सह वन भोज कार्यक्रमफोटो फाइल:10एसआइएम:4-गोष्ठी में उपस्थित पदाधिकारीसिमडेगा. केलाघाघ डैम परिसर में प्रधानाध्यापकों की गोष्ठी सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यत्रता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल खलखो ने की. गोष्ठी में बाल समागम कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय स्तर पर 19 व 20 जनवरी को करने का निर्देश दिया […]

..प्रधानाध्यापकों की गुरु गोष्ठी सह वन भोज कार्यक्रमफोटो फाइल:10एसआइएम:4-गोष्ठी में उपस्थित पदाधिकारीसिमडेगा. केलाघाघ डैम परिसर में प्रधानाध्यापकों की गोष्ठी सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यत्रता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल खलखो ने की. गोष्ठी में बाल समागम कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय स्तर पर 19 व 20 जनवरी को करने का निर्देश दिया गया. वहीं प्रखंड स्तर पर 22 जनवरी को बाल समागम आयोजित करने को कहा गया. नव वर्ष में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर भी बल दिया गया. जानकारी दी गयी कि प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 15 जनवरी को राजकीय कन्या मध्य विद्यालय परिसर में किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय का प्रवेश पत्र का वितरण किया गया.जानकारी दी गयी कि बुनियादी प्रशिक्षण 12 जनवरी से बीआरसी सिमडेगा में होगा. इसमें चयनित सभी शिक्षकों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया.18 जनवरी को आयोजित पल्स पोलियो अभियान पर भी चर्चा की गयी. इससे पूर्व सभी प्रधानाध्यापकों को प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया गया.इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह, अली इमाम, इबरार आलम, जगजीत कुमार, सचिन तिर्की, रामकृष्ण यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >