गांधी मेले की डाक का भाजपा ने किया विरोध

सिमडेगा. गांधी मेले के लिए बंदोबस्ती डाक का आयोजन 15 जनवरी को किया गया है. इसका विरोध भारतीय जनता पार्टी ने की है. जारी विज्ञप्ति में भाजपा द्वारा कहा गया है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले के लिए होनेवाले डाक का विरोध करती है. भाजपाइयों का कहना है […]

सिमडेगा. गांधी मेले के लिए बंदोबस्ती डाक का आयोजन 15 जनवरी को किया गया है. इसका विरोध भारतीय जनता पार्टी ने की है. जारी विज्ञप्ति में भाजपा द्वारा कहा गया है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले के लिए होनेवाले डाक का विरोध करती है. भाजपाइयों का कहना है कि पिछले वर्ष 12 लाख से ज्यादा में गांधी मेले का डाक हुआ था. जिस कारण खेल तमाशा वालों से ठेकेदारों ने दोगुनी राजस्व वसूल की. डाक की राशि अत्याधिक होने के कारण गांधी मेले के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. भाजपाइयों ने 15 जनवरी को आयोजित डाक को रद्द कर मेले को डाक मुक्त करने की मांग की है. विरोध प्रकट करने वालों में जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, दीपक पूरी, संजीत यादव, लक्ष्मण बड़ाइक, अनूप प्रसाद, संजय केवट, शमीम फौजी, संजय शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, मनमोहन लाल, रवींद्र राम, जोगेंद्र राम, सतेंद्र शर्मा, घनश्याम केसरी, रामचंद्र साहा, अवधेश केसरी , कृष्णा ठाकुर आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >