न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्यिस

कंबल का नहीं हुआ वितरण, अलाव की व्यवस्था से थोड़ी राहतफोटो: 7 एसआईएम: 6- अलाव ताप कर ठंड से राहत पाते लोगसिमडेगा. बारिश खत्म होने व आसमान से बादल छंटने के बाद ठंड में इजाफा हो गया है. बुधवार का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया. गिरते तापमान के कारण शहरी क्षेत्र के अलावा […]

कंबल का नहीं हुआ वितरण, अलाव की व्यवस्था से थोड़ी राहतफोटो: 7 एसआईएम: 6- अलाव ताप कर ठंड से राहत पाते लोगसिमडेगा. बारिश खत्म होने व आसमान से बादल छंटने के बाद ठंड में इजाफा हो गया है. बुधवार का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया. गिरते तापमान के कारण शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठंड से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है. विशेष कर बच्चों एवं बुर्जूगों को ठंड से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ठंड से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा इस बार अब तक कंबल का वितरण नहीं किया गया है. जबकि अन्य जिलों में कंबल का वितरण किया जा चुका है. इधर ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के पांच स्थलों पर अलाव की व्यवस्था किया है. अलाव की व्यवस्था का लाभ लोगों को मिल रहा है. महावीर चौक में अलाव की व्यवस्था का पुरा लाभ रिक्शा चालक व मजदूर वर्ग के लोगों को मिल रहा है. इधर बुधवार को अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >