घर में इलाज के दौरान हुई थी युवक की मौत

कुरडेग (सिमडेगा) : प्रखंड में चिकित्सा व्यवस्था स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक लैब टेक्निशियन के भरोसे चल रहा है. चिकित्सा के दौरान एक युवक की मौत हो जाने क ा भी मामला सामने आया है. प्रखंड के पोटाको सराई टोली निवासी फुलजेंस कुल्लू की मौत 29 दिसंबर को हो गयी. 28 दिसंबर को फुलजेंस को […]

कुरडेग (सिमडेगा) : प्रखंड में चिकित्सा व्यवस्था स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक लैब टेक्निशियन के भरोसे चल रहा है. चिकित्सा के दौरान एक युवक की मौत हो जाने क ा भी मामला सामने आया है.

प्रखंड के पोटाको सराई टोली निवासी फुलजेंस कुल्लू की मौत 29 दिसंबर को हो गयी. 28 दिसंबर को फुलजेंस को हल्का बुखार था. फुलजेंस के परिजन उसी दिन ही प्रखंड मुख्यालय चिकित्सक को बुलाने के लिये आये. किंतु चिकित्सक के नाम पर परिजनों को लैब टेक्निशियन मिला. टेकनिशियन ने कहा कि वे भी इलाज करते हैं. परिजन उसे लेकर अपने घर पहुंचे.

घर में ही कथित चिकित्सक ने फुलजेंस को कुछ दवाइयां दी था स्लाइन चढ़ाया. एक स्लाइन चढ़ाने के बाद पुन: दूसरा स्लाइन चढ़ाया गया. कथित चिकित्सक ने परिजनों से कहा कि पानी समाप्त होने पर सिरींज को निकाल देना. पानी खत्म होने पर परिजनों ने सिरींज को शरीर से निकाल दिया. किंतु सिरींज निकालने के कुछ देर के बाद ही फुलजेंस की मौत हो गयी. इलाज के एवज में टेक्निशियन ने 13 सौ रुपये भी परिजन से लिया. टेक्निशियन द्वारा प्रखंड घूम-घूम क र इलाज करने का काम किया जाता है.

गांव के ही लुसिया टेटे, सलोमी केरकेट्टा, मिलानी टेटे, नमिता देवी, हसिला देवी ने कहा कि फुलजेंस थोड़ा बीमार था. किंतु इलाज के बाद ही उसकी मौत हो गयी. इधर मृतक फुलजेंस की मां निर्मला किंडो तथा बहन हेमलता किंडो ने कहा कि एक डॉक्टर आया था. पानी चढ़ाने के बाद फुलजेंस की मौत हो गयी. इधर मृतक की मां निर्मला किंडो व बहन हेमलताकिंडो ने कहा कि जो मेरे बेटे का इलाज किया था, वह अगर मेरे पास आयेगा तो मैं उसे पहचान लुंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >