धोती-साड़ी वितरण का उदघाटन

सिमडेगा. बीरू स्थित पंचायत भवन में मुख्यमंत्री धोती-साड़ी योजना का उदघाटन किया गया. उदघाटन प्रमुख दिव्या बरला, बीडीओ बंधन लौंग, एमओ वकील मरांडी, मुखिया गंगाधर लोहरा, पंचायत समिति सदस्य मुकेश पंडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर अंत्योदय, बीपीएल व अतिरिक्त बीपीएल परिवार के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया. […]

सिमडेगा. बीरू स्थित पंचायत भवन में मुख्यमंत्री धोती-साड़ी योजना का उदघाटन किया गया. उदघाटन प्रमुख दिव्या बरला, बीडीओ बंधन लौंग, एमओ वकील मरांडी, मुखिया गंगाधर लोहरा, पंचायत समिति सदस्य मुकेश पंडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर अंत्योदय, बीपीएल व अतिरिक्त बीपीएल परिवार के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया. 59 महिलाओं को साड़ी एवं 41 पुरुषों को लुंगी दिया गया. अन्य लाभुक किसी भी दिन आकर धोती-साड़ी प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर वार्ड सदस्य मेरोनिका एक्का, अनिता देवी, महावीर सिंह, बीनु ग्वाला, रजनी देवी, दिनेश साव, सनातन लकड़ा, राधेश्याम प्रसाद, धनेश्वर साहू, अशोक बड़ाइक आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >