मजदूर नेता ने बांटी मिठाई

सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा रघुवर दास को विधायक दल का नेता चुने जाने व राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किये जाने पर मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने मजदूरों के बीच मिठाई बांटी. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि रघुवर दास एक साधारण परिवार के हैं. इसलिए उम्मीद है कि […]

सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा रघुवर दास को विधायक दल का नेता चुने जाने व राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किये जाने पर मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने मजदूरों के बीच मिठाई बांटी.

मौके पर श्री सिंह ने कहा कि रघुवर दास एक साधारण परिवार के हैं. इसलिए उम्मीद है कि वह गरीबों व मजदूरों के विकास के लिये आवश्यक कदम उठायेंगे. उन्होंने कहा कि मजदूरों का शोषण जिले में जारी है. जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी जायेगी.

उन्होंने कहा कि श्री दास के मुख्यमंत्री बनने पर राज्य का विकास तेजी के साथ होगा. उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे. मौके पर कुरबान खान, राजेंद्र प्रसाद, मेसी शर्मा, राकेश कुमार, इसदोर केरकेट्टा, फुजेम्स मिंज, संतोष बाड़ा, जगेश्वर महतो, रमन सिंह, पौलुस केरकेट्टा, सरिता देवी, फुलमणि देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >