सड़क दुर्घटना में दो की मौत

सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के हेलनपुर स्थित मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे की है. जानकारी के मुताबिक नैगम टोली निवासी अविनाश सोरेंग (19) व बुधराटोली निवासी पुलक केरकेट्टा (18) मोटरसाइकिल से समाहरणालय की ओर जा रहे थे. इस दौरान हेलनपुर […]

सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के हेलनपुर स्थित मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे की है. जानकारी के मुताबिक नैगम टोली निवासी अविनाश सोरेंग (19) व बुधराटोली निवासी पुलक केरकेट्टा (18) मोटरसाइकिल से समाहरणालय की ओर जा रहे थे. इस दौरान हेलनपुर के निकट अनियंत्रित हो कर एक बिजली पोल से टकरा गये. घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनो घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने अविनाश सोरेंग को मृत घोषित कर दिया. जबकि पुलक केरकेट्टा की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स ले जाने के क्रम में ही पुलक केरकेट्टा की भी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >