कुरडेग में विजय जुलूस निकाला

कुरडेग(सिमडेगा). सिमडेगा विधान सभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विमला प्रधान के विजयी होने पर विजय जुलूस निकाला गया. विजय जुलूस की शुरूआत परकला स्थित भाजपा कार्यालय से की गयी. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कुरडेग चौक तक गये. जुलूस के दौरान लोग एक दूसरे को गुलाल-अबीर लगा कर जीत की बधाई दे […]

कुरडेग(सिमडेगा). सिमडेगा विधान सभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विमला प्रधान के विजयी होने पर विजय जुलूस निकाला गया. विजय जुलूस की शुरूआत परकला स्थित भाजपा कार्यालय से की गयी. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कुरडेग चौक तक गये. जुलूस के दौरान लोग एक दूसरे को गुलाल-अबीर लगा कर जीत की बधाई दे रहे थे. साथ ही एक दूसरे को मिठाइयां खिला रहे थे. जुलूस में शामिल लोग भाजपा जिंदाबाद, विमला प्रधान जिंदाबाद आदि नारेबाजी कर रहे थे. जुलूस में मुख्य रूप से अनुज श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, राम प्रवेश जायसवाल, अरविंद जायसवाल, नंदी यादव, अजय जायसवाल, केदारनाथ गुप्ता, महेश ठाकुर, द्वारिका जायसवाल, रमेश जायसवाल, राजेश सिंह, गणेश जायसवाल, सत्येंद्र सिंह के अलावा अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >