श्रद्धानंद बलिदान दिवस मनाया

सिमडेगा. डीएवी स्कूल में श्रद्धानंद दिवस मनाया गया. स्वामी श्रद्धानंद आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के शिष्य थे तथा उन्होंने आर्य समाज के आंदोलन को विस्तृत रूप प्रदान किया था. इस अवसर पर स्कूल परिसर में हवन का आयोजन किया गया. हवन में विद्यालय के प्राचार्य एचके सिंह ने यजमान की भूमिका निभायी. […]

सिमडेगा. डीएवी स्कूल में श्रद्धानंद दिवस मनाया गया. स्वामी श्रद्धानंद आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के शिष्य थे तथा उन्होंने आर्य समाज के आंदोलन को विस्तृत रूप प्रदान किया था. इस अवसर पर स्कूल परिसर में हवन का आयोजन किया गया. हवन में विद्यालय के प्राचार्य एचके सिंह ने यजमान की भूमिका निभायी. पुरोहित की भूमिका शिक्षक जी एन पंडा एवं सीएन प्रधान ने निभायी. वर्ग नौ से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने हवन कार्यक्रम में भाग लिया. मौके पर प्राचार्य ने स्वामी श्रद्धानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >