102 कर्मी जुटेंगे मतगणना कार्य में

सिमडेगा : मतगणना की प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है. कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना करायी जायेगी. कोलेबिरा व सिमडेगा विधान सभा के लिये अलग-अलग मतगणना की व्यवस्था की गयी है. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में मतगणना होगी. वहीं पर वज्र गृह बनाया गया है. वज्रगृह में कड़ी सुरक्षा में इवीएम रखी गयी है. इसकी […]

सिमडेगा : मतगणना की प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है. कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना करायी जायेगी. कोलेबिरा व सिमडेगा विधान सभा के लिये अलग-अलग मतगणना की व्यवस्था की गयी है. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में मतगणना होगी. वहीं पर वज्र गृह बनाया गया है. वज्रगृह में कड़ी सुरक्षा में इवीएम रखी गयी है.
इसकी सुरक्षा में सीआरपीएफ 94 बटालियन के जवान तैनात है. सुबह साढ़े सात बजे वज्रगृह का सील प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में खोला जायेगा. आठ बजे मतगणना शुरू होगी. सर्वप्रथम पोस्टर बैलेट की गिनती की जायेगी. इसके बाद वोटो की गिनती शुरू होगा. कोलेबिरा विधानसभा में 15 व सिमडेगा विधानसभा में 13 राउंड में गिनती की जायेगी. मतगणना के लिये 102 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिये गये हैं. मतगणना कार्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दीप्रवार लकड़ा की देख-रेख में मतगणना करायी जायेगी.
दोनों विधानसभा के लिए एक-एक आरओ नियुक्त किये गये हैं. कोलेबिरा के लिये एसी नागेंद्र कुमार सिन्हा व सिमडेगा के लिये एसडीओ दिलेश्वर महतो को आरओ बनाया गया है. वहीं दोना विधानसभा के लिये एआरओ की भी नियुक्ति की गयी है. मौके पर कोलेबिरा विधानसभा के ऑब्जर्वर देवेश देवल व कोलेबिरा विधानसभा के ऑब्जर्वर एसके पाल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >