हॉली स्पिरिट स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग

सिमडेगा. सामटोली स्थित हॉली स्पिरिट स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. आकर्षक चरनी का निर्माण किया गया था. चरनी को आशीष दी गयी. कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. विशेष प्रार्थना भी की गयी. बच्चों के प्रस्तुतिकरण […]

सिमडेगा. सामटोली स्थित हॉली स्पिरिट स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. आकर्षक चरनी का निर्माण किया गया था. चरनी को आशीष दी गयी. कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. विशेष प्रार्थना भी की गयी. बच्चों के प्रस्तुतिकरण को उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की. मौके पर फादर शैलेश केरकेट्टा ने कहा कि क्रिसमस खुशी व आनंद के साथ मनायें. क्रिसमस प्रेम व भाईचारा का संदेश देता है. कार्यक्रम में ब्रदर अरविंद, अभय, रश्मि गुडि़या, ललित, श्वेता के अलावा स्कूल के बच्चे व अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >