सिमडेगा हॉकी चैंपियनशिप में बड़ा ट्विस्ट, 80 लीग मैचों के बाद ये 8 टीमें पहुंचीं क्वार्टर फाइनल

सिमडेगा में आयोजित 21वीं जिला हॉकी चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. जानिए टूर्नामेंट का पूरा अपडेट और आगामी मैचों की जानकारी.

सिमडेगा. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त से आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप के 14वें दिन शुक्रवार को पुरुष वर्ग के छह लीग मैच खेले गये. इसके साथ ही पुरुष वर्ग के सभी 80 लीग मैच पूरे हो गये. प्रतियोगिता में 40 पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी.

इन आठ टीमों ने बनायी क्वार्टर फाइनल में जगह

पूल ए से सीओई सिमडेगा, बी से लिटिल टाइगर, सी से पुलिस केंद्र सिमडेगा, डी से आदिवासी हॉस्टल सिमडेगा ए, ई से लोंबोई, एफ से मास्टर ब्रदर, जी से केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा ए और एच से सेंट मेरीज उच्च विद्यालय सिमडेगा क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं.

छह लीग मैचों में दिखा रोमांच

शुक्रवार को पुलिस केंद्र सिमडेगा को टैंसेर ग्रामीण के नहीं पहुंचने पर वॉकओवर मिला. ढिंगुरपानी ने आरसी कोचेडेगा को 1-0, गोंडवाना ब्रदर ने संत अन्ना सामटोली बी को 5-2 और लिटिल टाइगर्स ने मांझी क्लब आसनबेड़ा को 7-1 से हराया.

आदिवासी हॉस्टल ए व सुरीन ब्रदर का मैच 3-3 तथा जिलिंगा ताराबोगा व संत जॉन्स स्कूल कुरडेग का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा.

12 सितंबर को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल

महिला वर्ग का फाइनल 13 सितंबर को सीओई सिमडेगा ए और आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा के बीच होगा. 12 सितंबर को पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल और 13 सितंबर को पुरुष-महिला फाइनल खेले जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >