..राष्ट्रीय लोक अदालत आज, तैयारी पूरी

सैंकड़ों लोगों ने आवेदन जमा कियेफोटो फाइल:5एसआइएम:4-आवेदन जमा करने के लिये लगी कतारसिमडेगा. स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन छह दिसंबर को किया गया है.लोक अदालत की लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. लोक अदालत से एक दिन पूर्व जिला विधिक सेवा […]

सैंकड़ों लोगों ने आवेदन जमा कियेफोटो फाइल:5एसआइएम:4-आवेदन जमा करने के लिये लगी कतारसिमडेगा. स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन छह दिसंबर को किया गया है.लोक अदालत की लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. लोक अदालत से एक दिन पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में सैंकड़ों लोगों ने आवेदन जमा किये.आवेदन जमा करने के लिये लोगों की लाइन लगी थी. लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले में व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है. प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गयी है. लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने के लिये प्रोत्साहित किया गया है.राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल सूट, सिविल अपील के मुकदमे, उत्पाद अधिनियम, वन अधिनियम, अंतिम प्रपत्र संबंधी मुकदमे, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, चेक बाउंस से संबंधित मुकदमे, विद्युत अधिनियम , वैवाहिक प्रताड़ना के मुकदमे, बैंक ऋण , जमीन दाखिल खारिज, दंड प्रक्रिया आदि के मुकदमे सहित अन्य मामलों का निबटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >