मातृ शिशु भवन को उपयोग में लाने की मांग

सिमडेगा. सूचना अधिकार कार्यकर्ता इफतखारूल हक ने असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिख कर सदर अस्पताल परिसर में बने मातृ शिशु भवन को उपयोग में लाने की मांग की है. उनका कहना है कि उक्त भवन को उपयोग में लाने से संबंधित जानकारी सूचना के अधिकार के तहत पांच अप्रैल 2014 […]

सिमडेगा. सूचना अधिकार कार्यकर्ता इफतखारूल हक ने असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिख कर सदर अस्पताल परिसर में बने मातृ शिशु भवन को उपयोग में लाने की मांग की है. उनका कहना है कि उक्त भवन को उपयोग में लाने से संबंधित जानकारी सूचना के अधिकार के तहत पांच अप्रैल 2014 को मांगी गयी थी. सूचना मांगे जाने के आलोक में अस्पताल के उपाधीक्षक द्वारा कहा गया वित्तीय वर्ष के अंतिम अवधि में उक्त भवन को उपयोग में लाया जायेगा. किंतु दस माह गुजर जाने के बाद भी भवन में उपयोग में नहीं लाया जा रहा है. इससे जिलेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बच्चों के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को सिमडेगा से बाहर जा कर इलाज कराना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >