मतदाताओं में दिखाया उत्साह

फोटो: 2 एसआईएम:14- कतार में खड़े मतदाता.सिमडेगा. मतदान को लेकर आज शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया. मतदान को लेकर आज सुबह से ही मतदाताआंे को घरों से निकलते हुए देखा गया. मतदान केंद्रो में सुबह 6.30 बजे से ही मतदाताओं को लाइन में खड़े देखा गया. […]

फोटो: 2 एसआईएम:14- कतार में खड़े मतदाता.सिमडेगा. मतदान को लेकर आज शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया. मतदान को लेकर आज सुबह से ही मतदाताआंे को घरों से निकलते हुए देखा गया. मतदान केंद्रो में सुबह 6.30 बजे से ही मतदाताओं को लाइन में खड़े देखा गया. सुबह 7 बजे से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में तेजी से मतदान शुरू हुआ. सुबह 9 बजे तक सिमडेगा विधान सभा में 11 प्रतिशत तथा कोलेबिरा में 9 प्रतिशत मतदान हुआ. सिमडेगा में 11 बजे तक 26 प्रतिशत, कोलेतबिरा में 27 प्रतिशत, सिमडेगा में एक बजे तक 44 तथा कोलेबिरा 47 प्रतिशत मतदान हो चुका था. तीन बजे तक सिमडेगा में 65 तथा कोलेेबिरा में 67 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह महिलाओं में सुबह से ही देखा गया. विभिन्न बूथों पर महिला मतदाताओं की कतार लगी रही. दिल के लगभग 10 बजे के बाद महिलाओं के साथ पुरुष मतदाताओं की कतार मतदान कंेद्रों में देखने को मिली. मतदान को लेकर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में भी गजब का उत्साह देखा गया. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के मतदाता महिला-पुरुष सुबह से ही मतदान के लिये कतार में खड़े हो गये. सुबह सात बजे से तेजी से मतदान हुआ. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में मतदान एक बजे तक लगभग पुरा हो चुका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >