सड़क दुर्घटना में दो घायल

ठेठइटांगर. थाना क्षेत्र के जोराम के निकट सड़क दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल सवार घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक भट्ठीटोली निवासी सहनशील बुढ़ व रायबहार निवासी फिलमोन कुल्लू मोटरसाइकिल से ठेठइटांगर की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में जोराम निकट एक बाराती बस से टकरा गये. इस घटना में उक्त दोनों गंभीर रूप से […]

ठेठइटांगर. थाना क्षेत्र के जोराम के निकट सड़क दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल सवार घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक भट्ठीटोली निवासी सहनशील बुढ़ व रायबहार निवासी फिलमोन कुल्लू मोटरसाइकिल से ठेठइटांगर की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में जोराम निकट एक बाराती बस से टकरा गये. इस घटना में उक्त दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. दो घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया.उक्त दोनों के पैर टूट गये हैं तथा शरीर में गंभीर चोटें आयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >