सिमडेगा व कोलेबिरा विस चुनाव आज

सिमडेगा. जिले के दो विधान सभा सिमडेगा तथा कोलेबिरा के 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मतदाताओं द्वारा इवीएम में बंद किया जायेगा. सिमडेगा से कुल 12 प्रत्याशी तथा कोलेबिरा से कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सिमडेगा विधान सभा से अरुण ब्रजेश बड़ाइक, श्यामसुंदर बड़ाइक, गगन टोप्पो, प्रफुलचंद […]

सिमडेगा. जिले के दो विधान सभा सिमडेगा तथा कोलेबिरा के 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मतदाताओं द्वारा इवीएम में बंद किया जायेगा. सिमडेगा से कुल 12 प्रत्याशी तथा कोलेबिरा से कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

सिमडेगा विधान सभा से अरुण ब्रजेश बड़ाइक, श्यामसुंदर बड़ाइक, गगन टोप्पो, प्रफुलचंद बेसरा, विमला प्रधान, मेनोन एक्का, बेंजामिन लकड़ा, नियेल तिर्की, दीपा बड़ाइक, अलविनुस खडि़या, अलेक्जेंडर कुल्लू, मिलानी एक्का अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

इसी प्रकार कोलेबिरा विधान सभा क्षेत्र मनोज नगेसिया, अलफोंस मुंडू, जेफेरेनियूस टोपनो, एनोस एक्का, थियोडोर किड़ो, पतरस सुरीन, माधुरी सोरेंग, लुइस कुजूर, इस्माइल केरकेट्टा अपनी किस्मत चुनाव मैदान में आजमा रहे हैं.

सोमवार को डीसी व एसपी ने प्रेसवार्ता कर चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी. डीसी दीप्रवा लकड़ा ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. प्रत्येक मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है. संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथांे पर विशेष रूप से सुरक्षा के इंतजाम किये गये हंै.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >