राजनीतिक साजिश के तहत एनोस को फंसाया गया

सिमडेगा. झारखंड पार्टी के विधान सभा प्रतिनिधि अरुण ने कहा है कि कोलेबिरा विधायक सह प्रत्याशी एनोस एक्का को राजनीति साजिश के तहत फंसाया गया है. किंतु उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उनकी छवि अच्छी है. उनकी छवि के आधार पर ही विधान सभा चुनाव में उन्हें […]

सिमडेगा. झारखंड पार्टी के विधान सभा प्रतिनिधि अरुण ने कहा है कि कोलेबिरा विधायक सह प्रत्याशी एनोस एक्का को राजनीति साजिश के तहत फंसाया गया है. किंतु उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उनकी छवि अच्छी है. उनकी छवि के आधार पर ही विधान सभा चुनाव में उन्हें वोट मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि एनोस एक्का व मेनोन एक्का के समर्थन में कार्यकर्ताओं द्वारा जन संपर्क अभियान जारी है. जन संपर्क अभियान के क्रम में ग्रामीणों से एनोस एक्का व मेनोन एक्का को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >