वॉलीबॉल के जनक हुकुमचंद जैन का निधन

27 एसआइएम: 23-हुकुमचंद जैन सिमडेगा. सिमडेगा में वॉलीबॉल के जनक कहे जाने वाले शहरी क्षेत्र निवासी हुकुम चंद जैन (74) का निधन हो गया. वह काफी दिनों से बीमार थे. बुधवार को रात लगभग 1.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. हुकुमचंद जैन जैन सभा के अध्यक्ष व अग्रवाल सभा के संरक्षक थे. दिवंगत हुकुम चंद […]

27 एसआइएम: 23-हुकुमचंद जैन सिमडेगा. सिमडेगा में वॉलीबॉल के जनक कहे जाने वाले शहरी क्षेत्र निवासी हुकुम चंद जैन (74) का निधन हो गया. वह काफी दिनों से बीमार थे. बुधवार को रात लगभग 1.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. हुकुमचंद जैन जैन सभा के अध्यक्ष व अग्रवाल सभा के संरक्षक थे. दिवंगत हुकुम चंद जैन को सिमडेगा में वॉलीबॉल का जनक कहा जाता है. सिमडेगा में वॉलीबॉल की शुरुआत उन्होंने ही की थी. उन्होंने युवकों को वॉलीबॉल का प्रशिक्षण देकर काफी उंचाई तक पहुंचाया था. वह खुद भी एक अच्छे वॉलीबॉल खिलाड़ी थे. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया. उनके निधन पर सिमडेगा में शोक लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >