संयुक्त सदान संघर्ष मोरचा भाजपा को समर्थन देगा : राजेंद्र

सिमडेगा. संयुक्त सदान संघर्ष मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव सदानों के अस्तित्व व राज्य के भविष्य से जुड़ा हुआ है. उक्त विषय को लेकर ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह […]

सिमडेगा. संयुक्त सदान संघर्ष मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव सदानों के अस्तित्व व राज्य के भविष्य से जुड़ा हुआ है. उक्त विषय को लेकर ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी. मुलाकात के क्रम में अमित शाह ने सदानों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है. श्री शाह ने यह भी कहा है कि राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए सदानों का सहयोग जरूरी है. पूर्ण बहुमत से ही राज्य का विकास होगा. अमित शाह ने कहा है कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, तो सदान संघर्ष मोरचा का ख्याल रखा जायेगा. अमित शाह के आश्वासन के बाद ही भाजपा को समर्थन करने का निर्णय लिया गया है. मौके पर मुख्य रूप से डॉ साहू, सुभाष साहू, वासुदेव महतो, महेंद्र ठाकुर, बबन चौबे, विमला साहू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >