डीएवी स्कूल में लगा रक्तदान शिविर

27 एसआइएम: 22-शिविर का उदघाटन करते चेयरमैनसिमडेगा. डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन विद्यालय के चेयरमैन शंकर लाल अग्रवाल ने फीता काट कर किया. शिविर में डॉ पीएस लिंडा सहित पांच सदस्यीय मेडिकल टीम उपस्थित थी. टीम में रीना तिग्गा, मेरी […]

27 एसआइएम: 22-शिविर का उदघाटन करते चेयरमैनसिमडेगा. डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन विद्यालय के चेयरमैन शंकर लाल अग्रवाल ने फीता काट कर किया. शिविर में डॉ पीएस लिंडा सहित पांच सदस्यीय मेडिकल टीम उपस्थित थी. टीम में रीना तिग्गा, मेरी बडिंग, संदीप इंदवार, मो अयूब अंसारी,आलोक बागे शामिल थे. रक्तदान शिविर में विद्यालय के 19 शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने रक्तदान किया. रक्तदान करने वालों में अनुज कुमार, शैलेश कुमार सिंह, अमृत बाघवार, डीके मांझी, अभिषेक, रोहित, केपी बारिक, अनिरुद्ध कुमार, जीएन पंडा, संतोष कुमार,आरती गुप्ता, जेसन डंुंगडंुग, घनश्याम बड़ाइक, बेथेल टोपनो, दिलीप, शंभुनाथ पांडेय, संतोष किड़ो, सुधीर राम आदि शामिल हैं. प्राचार्य एचके सिंह ने रक्तदान करने वालों को शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >