मतदाता जागरूकता के तहत रैली निकाली

फोटो: 26 एसआईएम: 22- रैली में शामिल छात्र-छात्राएं.कोलेबिरा. मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा के स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली स्कूल परिसर से कोलेबिरा बस स्टैंड, मुख्य पथ, थाना मोड़, प्रखंड कार्यालय, बाजार रोड एवं मुख्य बस्ती होते हुए गुजरी. इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा […]

फोटो: 26 एसआईएम: 22- रैली में शामिल छात्र-छात्राएं.कोलेबिरा. मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा के स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली स्कूल परिसर से कोलेबिरा बस स्टैंड, मुख्य पथ, थाना मोड़, प्रखंड कार्यालय, बाजार रोड एवं मुख्य बस्ती होते हुए गुजरी. इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा पहले मतदान फिर जलपान, न नशे से न नोट से किस्मत बदलेगी वोट से आदि नारे लगा रहे थे. इस अवसर पर अनिल टोप्पो, अश्विन बसावा, परमिला टोप्पो, रिना बेन बसावा आदि उपस्थित थे. वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोलेबिरा द्वारा भी कोलेबिरा मंे मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी, जो बस स्टैंड, मुख्य पथ, थाना मोड़, प्रखंड कार्यालय, बाजार रोड एवं मुख्य बस्ती आदि नारे लगाते हुए गुजरी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >