सीआरपीएफ के आइजी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की20एसआइएम: 8-हेलिपैड में उतरते आइजी व अन्यप्रतिनिधि. सिमडेगा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने के लिए सीआरपीएफ के आइजी आरके मिश्रा, डीआइजी राजीव व डीआइजी सान्याल गुरुवार को हेलीकॉप्टर से सिमडेगा पहंुचे. लगभग साढ़े दस बजे उनका हेलीकॉप्टर बाजारटांड़ स्थित मैदान में लैंड किया. डीसी व एसपी ने उनका स्वागत किया. गुलजार गली स्थित मल्टीपर्पस हॉल में पुलिस पदाधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार पूर्वक समीक्षा की. इस दौरान आइजी श्री मिश्रा ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए. मतदाताओं व मतदान कर्मियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेवारी है. उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें तथा उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखें. समीक्षा बैठक के बाद आइजी शीघ्र प्रस्थान कर गये. बैठक में मुख्य रूप से डीसी दीप्रवा लकड़ा, एसपी राजीव रंजन सिंह, सीआरपीएफ के कमांडेट रविंद्र भगत, उप कमांडेट विजय शंकर सिंह के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
मतदान कर्मियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेवारी:आइजी
सीआरपीएफ के आइजी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की20एसआइएम: 8-हेलिपैड में उतरते आइजी व अन्यप्रतिनिधि. सिमडेगा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने के लिए सीआरपीएफ के आइजी आरके मिश्रा, डीआइजी राजीव व डीआइजी सान्याल गुरुवार को हेलीकॉप्टर से सिमडेगा पहंुचे. लगभग साढ़े दस बजे उनका हेलीकॉप्टर बाजारटांड़ स्थित मैदान में लैंड किया. डीसी […]
