झामुमो का कार्यालय खुला

बोलबा(सिमडेगा). बोलबा में झारखंड मुक्ति मोरचा चुनाव कार्यालय खुला. इसका उदघाटन कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी लुइस कुजूर ने फीता काट कर किया. मौके पर लुइस कुजूर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार करें. साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों को भी जन-जन तक पहुंचायें. उन्होंने कहा कि 20 नवंबर […]

बोलबा(सिमडेगा). बोलबा में झारखंड मुक्ति मोरचा चुनाव कार्यालय खुला. इसका उदघाटन कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी लुइस कुजूर ने फीता काट कर किया. मौके पर लुइस कुजूर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार करें. साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों को भी जन-जन तक पहुंचायें. उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन का आगमन बोलबा खम्हनडांड़ मैदान में होगा. जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लें. मौके पर रामलगन प्रसाद, राजमोहन सिंह, हेरमन बरला आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >