::8:: छापामारी, शराब समेत संचालक गिरफ्तार

ढाबा संचालक गिरफ्तारफोटो फाइल:19एसआइएम:7-जानकारी देते डीएसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारीसिमडेगा. पुलिस ने बीरू स्थित अमरपाली ढाबा में छापामारी कर कई बोतल शराब बरामद किया है. पुलिस ने ढाबा के संचालक संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर प्रोबेशनल डीएसपी चंदन कुमार वत्स ने बताया कि एसपी राजीव कुमार सिंह के निर्देश पर […]

ढाबा संचालक गिरफ्तारफोटो फाइल:19एसआइएम:7-जानकारी देते डीएसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारीसिमडेगा. पुलिस ने बीरू स्थित अमरपाली ढाबा में छापामारी कर कई बोतल शराब बरामद किया है. पुलिस ने ढाबा के संचालक संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर प्रोबेशनल डीएसपी चंदन कुमार वत्स ने बताया कि एसपी राजीव कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार की संध्या लगभग सात बजे अमरपाली ढाबा में छापामारी की गयी. छापामारी के दौरान होटल में अवैध रूप से बेचे जा रहे विभिन्न ब्रांड के 25 बोतल विदेशी शराब, 11 बोतल बियर एवं 103 पाउच शक्ति देशी शराब जब्त किया गया. साथ ही होटल के संचालक संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. श्री वत्स ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त ढाबा में शराब का अवैध धंधा जोरों से किया जा रहा है. इसकी जानकारी किसी ने एसपी राजीव कुमार सिंह को दी थी. इसके बाद ही छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी अभियान में पुलिस बल के जवान भी शामिल थे. डीएसपी श्री वत्स ने कहा कि शराब का अवैध धंधा चलने नहीं दिया जायेगा. अवैध धंधा करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा एवं एसआइ सरदार जी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >