पालकोट में भाजपा की कार्यकर्ता सम्मेलन

सिमडेगा. पालकोट में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष सुमित केसरी ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री प्रताप जी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक सह भाजपा प्रत्याशी विमला प्रधान उपस्थित थे. कार्यक्रम में श्री प्रताप ने कहा कि झारखंड को समृद्ध बनाने के लिए भाजपा […]

सिमडेगा. पालकोट में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष सुमित केसरी ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री प्रताप जी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक सह भाजपा प्रत्याशी विमला प्रधान उपस्थित थे. कार्यक्रम में श्री प्रताप ने कहा कि झारखंड को समृद्ध बनाने के लिए भाजपा को ही लाना होगा. भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी तभी राज्य का विकास होगा. प्रत्याशी विमला प्रधान ने कहा कि वह क्षेत्र का विकास तेजी से करेंगी तथा एक चौकीदार बन कर लोगों की सेवा करेंगी. मौके पर जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, संजीत यादव, संजय शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, मनमोहन, कैलाश अग्रवाल, दुर्ग विजय सिंह देव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >