झापा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनठेठइटांगर(सिमडेगा). ठेठइटांगर में झारखंड पार्टी का बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह कोलेबिरा विधान सभा प्रत्याशी एनोस एक्का उपस्थित थे. उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी विकास की राजनीति करती है. झारखंड पार्टी जाति धर्म की राजनीति नहीं करती. उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जिसे मतदाता पहचानते तक नहीं है. मोदी के नाम पर वोट मांगा जा रहा है. जाति धर्म के नाम पर लोगों को तोड़ने का काम किया जा रहा है जो क्षेत्र के लिये अच्छा नहीं है. श्री एक्का ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भी लोगों को बांटने का काम किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड पार्टी की नीति व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचायें. झारखंड पार्टी को जीत दिलायें . अधूरे कार्यों को पूरा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी से डरे नहीं है. निर्भिक हो कर क्षेत्र में पाटी्र हित में कार्य करें. इस अवसर पर अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मतियस बागे,ललन प्रसाद,ललित समद, प्रमुख जेरोम मिंज, मो अशफाक, जेम्स लुगून, सिमोन कंडूलना, विनोद टेटे, सुनील तिर्की, मो वाजिद,अमित डांग, असगर खान, मनोज प्रसाद, सानियल सुरीन, बाबुराम लकड़ा,जमशेद आलम, मो हाशिम, कमलेश बड़ाइक, असियन कंडूलना,रोहित , मुख्तार, लोतेम के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
::: झापा विकास की राजनीति करती है: एनोस
झापा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनठेठइटांगर(सिमडेगा). ठेठइटांगर में झारखंड पार्टी का बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह कोलेबिरा विधान सभा प्रत्याशी एनोस एक्का उपस्थित थे. उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी विकास की राजनीति करती है. […]
